विकसित होगा हनुमान मंदिर और महर्षि दधीचि चौराहा:जन भागीदारी योजना से 8 लाख रुपए से हाेगा सौंदर्यीकरण

हरदा में प्रदेश सरकार की जनभागीदारी योजना के तहत स्वीकृत राशि से शहर के दो चौराहों पर सौंदर्यीकरण और विकास कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि इंदौर रोड स्थित हनुमान मंदिर चौराहा और कलेक्ट्रेट के पास दधीचि चौराहे का इस योजना के तहत सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही इन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल भी लगाए जाएंगे। संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा ने बताया कि प्रत्येक चौराहे पर लगभग चार लाख रुपए के विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें से 2 लाख रुपए जन भागीदारी योजना से स्वीकृत किए जाएंगे। वहीं 2 लाख रुपए नागरिकों की भागीदारी से लेकर चौराहों को विकसित किया जाएगा। गौरतलब है कि, दधीचि ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोविंद व्यास ने महर्षि दधीचि जयंती पर प्रशासन को ज्ञापन देकर इस चौराहे के सौंदर्यीकरण की मांग की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *