भास्कर न्यूज| मालखरौदा विकासखंड स्तरीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 19 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा में सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित किया गया। इस शिविर 166 की जांच और उपचार के एलोपैथिक और आयुर्वेदिक औषधियां फ्री में बांटकर किया। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधी काढ़ा का भी वितरण किया गया और मौसमी रोग के रोकथाम के लिए विभिन्न उपायों के विषय में स्वास्थ्य शिविर में जानकारी भी दी गई। साथ ही प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत मालखरौदा विकासखंड के आयुष विभाग में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों का मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रकृति परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ मृत्युंजय राठौर खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आरके राज शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुरेन्द्र देवांगन, डॉ. लीलाधर, डॉ. टीजे हिमधर, डॉ. लक्ष्मी नारायण कुर्रे, डॉ. दीपिका नंद, डॉ. जवाहर बंजारे, डॉ. अनिल पटेल और डॉ. मोनिका गबेल, ज्योति तिवारी आरएमए ने चिकित्सकीय सेवाएं दी, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा में पदस्थ थनेश्वर पटेल बीपीएम, पी एश खूंटे बीईटीओ आदि का सहयोग रहा।


