डूंगरपुर| कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने मार्च में आयोजित की जाने वाली प्रस्तावित समीक्षा बैठकों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पूरे माह में विभिन्न विभागों, योजनाओं और समितियों की 30 से अधिक बैठकों का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, जिला स्थायी विद्युत समिति, औद्योगिक सलाहकार समिति और प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठकें होंगी। 10 मार्च को ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग की योजनाओं, स्वयं सहायता समूह, वनाधिकारी समिति तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। 16 मार्च को साप्ताहिक समीक्षा के साथ सबका बीमा अभियान, जिला टास्क फोर्स, महिला समाधान समिति, जल व स्वच्छता मिशन, सड़क सुरक्षा समिति व डीएमएफटी की बैठकें प्रस्तावित हैं। 19 मार्च को विशेष जनसुनवाई और लोक सेवाओं से संबंधित समीक्षा बैठकें आयोजित होंगी। इनमें राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा शामिल है। 23 मार्च को 20 सूत्रीय कार्यक्रम, आबकारी नीति अनुपालना, बंधक श्रमिक समिति और बाल संरक्षण इकाई की बैठकें होंगी। 24 मार्च को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, पैरोल तथा महिला अत्याचार निवारण समिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी। माह के अंतिम चरण में 30 मार्च को साप्ताहिक समीक्षा के साथ हॉर्टीकल्चर डवलपमेंट सोसायटी, पशु क्रूरता निवारण समिति, स्वास्थ्य समिति, एनआरएचएम और मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठकें निर्धारित की गई हैं।


