विकास दुबे बने भाजयुमो बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष

बैकुंठपुर| भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कोरिया की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में उत्साह है। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा व भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े के नेतृत्व में बैकुंठपुर मंडल के लिए विकास दुबे को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों, युवा कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों में हर्ष है। विकास दुबे इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सक्रिय छात्र नेता रहे हैं। उन्होंने नगर मंत्री, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के रूप में विकास ने कहा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *