2019 में भारत सरकार की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन योजना के तहत लुधियाना में 21 गांवों का चयन किया गया था जहां डेवलपमेंट के काम होने थे। इसे धांधरा क्लस्टर का नाम दिया गया। योजना के तहत विभिन्न कार्यों के लिए 30 करोड़ स्वीकृत हुए थे। इसमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होना था जिससे 21 गांवों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलना है।जनवरी में यह काम करना शुरू कर देगा। ये जानकारी अर्बन मिशन योजना के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अफसर एमएस कंग ने दी।


