विक्षिप्त के हमले से घायल की पुलिस ने ली जानकारी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास मु. थाना क्षेत्र के कुम्हरी स्थित चेचका धाम में चाय दुकान चलाने वाले घायल बुजुर्ग दंपति जोहलू महतो व उसकी पत्नी कुरमी देवी से मिलने शुक्रवार को चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग दं​पति का हाल-चाल जाना और आर्थिक मदद भी की। बता दें कि कुछ दिनों पहले डूमरदाह निवासी विक्षिप्त युवक विष्णु महतो ने चेचकाधाम में ही रात को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। तीन दिन पहले अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिली थी। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीपीओ के साथ चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल आदि बुजुर्ग दंपति के घर पहुंचे। एसडीपीओ ने कहा कि विक्षिप्त युवक को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है, ताकि उसका इलाज कराया जा सके। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *