विजन डॉक्यूमेंट:शहर के स्टैक होल्डर्स से 6 को ली जाएगी राय

प्रदेश के साथ सभी जिलों के लिए प्रस्तावित विजन डॉक्यूमेंट-2047 के लिए इंदौर में 6 जनवरी को सभी स्टैक होल्डर्स की रवींद्र नाट्यगृह में बैठक होगी। हालांकि इंदौर के विजन डॉक्यूमेंट पर प्रशासन ने पहले ही सभी संबंधित विभागों से प्रस्ताव बुलवा लिए थे। इसमें एक्सपर्ट की मदद ली जा रही थी। इस बीच शासन ने निर्देश दिए कि विजन डॉक्यूमेंट पर जनता, जनप्रतिनिधि, अलग-अलग वर्गों और बुद्धिजीवियों के भी सुझाव लिए जाएं। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि प्रशासन और नगर निगम इंदौर से जुड़े हर वर्ग के सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद इसे फाइनल करेंगे। उल्लेखनीय है सीएम ने अगले तीन महीने में यह विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार करने के लिए कहा है।
संभागायुक्त ने पूछा स्टेटस
संभागायुक्त दीपक सिंह ने संभाग के सभी कलेक्टर से वीसी के माध्यम से इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि सीएम की मंशा के मुताबिक इंदौर संभाग में सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक साथ बैठकर जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। इसके माध्यम से विधानसभा क्षेत्रवार विजन डॉक्यूमेंट बनाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *