विजयपुरा में खाटू श्याम भजन संध्या:कल्याण मैरिज गार्डन में भक्तिमय माहौल, फूलों से सजा श्याम दरबार

विजयपुरा में दीवाने श्याम के मित्र मंडल की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कल्याण मैरिज गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड ज्योति की पूजा और अर्चना से हुई। श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार कर छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। दरबार में फूलों और इत्र की वर्षा की गई। प्रसिद्ध गायक कलाकारों अजय शर्मा, महेश परमार, तृप्ति लड्ढा, हेमलता खंडेलवाल, श्यामलाल खंडेलवाल, बबलू शर्मा और हर्ष खंडेलवाल ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। श्रद्धालु अपने स्थान पर खड़े होकर भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम की सफलता में दीवाने श्याम के मित्र मंडल, विजयपुरा, आगरा रोड के अनिल खंडेलवाल, साहिल खंडेलवाल, गिरिराज खंडेलवाल ,नरेश शर्मा ,अनिल अग्रवाल एवं अन्य सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। योगेंद्र उपाध्याय ,सोशल डेस्क ,दैनिक भास्करl

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *