विजयादशमी पर निकला शक्ति संगम का पथ संचलन

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा राष्ट्र सेविका समिति के स्थापना दिवस एवं संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी पर गुरुवार को ‘शक्ति संगम पथ संचलन” का आयोजन किया गया। संचलन के पूर्व दोपहर 3 बजे शस्त्र पूजन के साथ विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा (भीलवाड़ा) डॉ कल्पना शर्मा, मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख एवं वायव्य क्षेत्र कार्यवाहिका वंदना वजीरानी और चित्तौड़ प्रांत बौद्धिक प्रमुख सुशीला पारीक थी। इस दौरान मुख्य अतिथि शर्मा ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता वंदना वजीरानी ने कहा कि सोना जितना तपता है, उतना चमकता है। शाम 4 बजे घोष पर कदमताल करते हुए पथ संचलन राजेंद्र मार्ग विद्यालय से आरंभ होकर संकट मोचन बालाजी, गोल प्याऊ चौराहा, रेलवे स्टेशन (अंबेडकर सर्किल), झूलेलाल सर्किल, सत्यनारायण मंदिर, आजाद चौक, प्रताप टॉकीज रोड, मिनी मॉल, सूचना केन्द्र, भोपाल क्लब, पुलिस थाना भीमगंज, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, फतेह टावर, बाटा शोरूम, सिटी कोतवाली होते हुए पुनः राजेंद्र मार्ग विद्यालय पहुंचा। संचलन मार्ग में विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संस्थाओं, संगठनों और शहरवासियों ने भारत माता के जयघोष और पुष्प वर्षा कर मातृशक्ति का उत्साहवर्धन किया। संचलन में भीलवाड़ा सहित मांडल, शाहपुरा, आसींद, जहाजपुर, बीगोद, महुआ, बदनोर, कोटड़ी, बनेड़ा, गुलाबपुरा, गंगापुर, हुरड़ा आदि जिले के 25 स्थानों से कुल 574 सेविकाओं ने भाग लिया। लघु उद्योग भारती, शिक्षक संघ, सक्षम, विद्या भारती, सहकार भारती, हिन्दू जागरण मंच, दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा शक्ति अखाड़ा, भारत विकास परिषद, वनवासी कल्याण परिषद जैसे कई संगठनों ने संचलन का भव्य स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *