विजयादशमी पर शस्त्र एवं वाहन पूजन:मुरैना पुलिस लाइन में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने किया पूजन, दशहरे की दी शुभकामनाएं

मुरैना पुलिस लाइन में गुरुवार दोपहर 2:30 बजे विधि-पूर्वक शस्त्र पूजन सम्पन्न हुआ। आज पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने किया। इस अवसर पर उनके साथ डीआईजी चंबल रेंज सुनील कुमार जैन और एसपी समीर सौरभ भी मौजूद रहे। प्रतीकात्मक बलि दी
पुलिस लाइन में मुहूर्त के अनुसार दोपहर को शस्त्र और वाहनों का पूजन सम्पन्न हुआ। पूजन से पहले कृषि मंत्री और पुलिस अधिकारियों ने पूजा-अर्चना और हवन किया। इसके बाद माँ काली के जयकारों के साथ मंत्री कंसाना ने तलवार से पैठा (कद्दू) को एक ही वार में दो टुकड़ों में काटा। मां काली की आरती भी की गई। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कृषि मंत्री के साथ शस्त्र पूजन के बाद पुलिस लाइन में मौजूद सभी वाहनों का पूजन किया। मंत्री बोले- सत्य पर असत्य की जीत का संदेश
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि दशहरा हिंदू धर्म का प्रतीक है और यह असत्य पर सत्य की जीत का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसे देश भर में श्री राम जी द्वारा रावण जैसे अभिमानी पर मिली जीत के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मां काली के पूजन के साथ शस्त्र, वाहन और सभी मशीनरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि से दशहरा, दीपावली और गोवर्धन पूजा तक सभी पर्व लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आते हैं। मंत्री कंसाना ने जिले, प्रदेश और देशवासियों को दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *