विजय दिवस पर रायपुर में साइकिल रैली:सेना और नागरिकों ने साथ मिलकर दिया देशभक्ति का संदेश

1971 के युद्ध में भारत की जीत और भारतीय सशस्त्र बलों के साहस व बलिदान को याद करते हुए छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया (COSA) ने रायपुर में विजय दिवस साइकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली के जरिए सेना और आम नागरिकों ने एक साथ देशभक्ति, एकता और सम्मान का संदेश दिया। रैली की शुरुआत तेलीबांधा से हुई और करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करते हुए नया रायपुर के सेंध लेक पर खत्म हुई। इस रैली में छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया के जवानों के साथ 50 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने भाग लिया। इसमें पुरुष, महिलाएं और युवा सभी शामिल थे। रैली का उद्देश्य देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देना और लोगों के बीच राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना रहा। सेना के जवानों के साथ आम नागरिकों की भागीदारी ने यह दिखाया कि देश की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा भाव हर नागरिक के दिल में है। आयोजकों ने बताया कि इस पहल के जरिए लोगों को फिट रहने, साइकिल को परिवहन के साधन के रूप में अपनाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। विजय दिवस की यह साइकिल रैली न सिर्फ 1971 की जीत की याद दिलाती है, बल्कि यह भी बताती है कि देशभक्ति सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी दिखाई जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *