डूंगरपुर| नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा के निर्देशन में मंगलवार को शहीद पार्क स्थित अमर जवान ज्योति पर भारतीय सेना के जवानों की मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस मौके पर युवाओं और जवानों ने मिलकर अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भारतीय सेना के जवान कमलेश डामोर, कमलेश खराड़ी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


