विजय नगर में वारदात, कमरे में बिखरा था सामान, लूट के इरादे से हत्या की आशंका

भास्कर न्यूज | अमृतसर विजय नगर गली नंबर 4 स्थित एक किराये के मकान में रह रही वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। जब बेटा ड्यूटी से लौटा तो वृद्धा जमीन पर पड़ी थी। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी, एसीपी, थाना एसएचओ हरिंदर सिंह सहित 2 और थानों के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। मृतका की पहचान सुनीता (70) के रूप में हुई है। विजय नगर के रहने वाले रजनीश शर्मा ने बताया कि घर में सुनीता और उसका बेटा रहते हैं। बेटा एक मेडिकल शॉप में काम करता है। मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे घर आया तो गेट थोड़ा खुला था। जब अंदर गया तो देखा मां गिरी हुई थी जिसकी मौत हो चुकी थी। कमरों में कपड़े बिखरे पड़े थे। लूट के इरादे से कत्ल की संभावना है। बुजुर्ग के गले पर हाथ के निशान बने हुए थे। महिला बुजुर्ग होने के कारण चल भी नहीं पाती थी। एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में थाना सदर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस पर दर्ज किया है। लूट के एंगल से भी जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी चेक कर रहे हैं। विलाप करता मृतका का बेटा और (दाएं) मौके पर पहुंची पुलिस।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *