विजय रूपाणी का राजकोट में अंतिम संस्कार हुआ:गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, शाह समेत कई नेता मौजूद रहे; अहमदाबाद प्लेन हादसे में जान गंवाई थी

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का भी निधन हुआ था। सोमवार रात राजकोट के रामनाथ पारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, गुजरात के मुख्यमंत्री-राज्यपाल समेत दूसरे नेता मौजूद रहे। राजकोट के निर्मला रोड स्थित प्रकाश सोसाइटी से अंतिम यात्रा शाम करीब 7.30 बजे चली थी जो 9.45 के करीब श्मशान घाट पहुंची। 10 बजे अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान पूरे रास्ते हजारों लोग मौजूद रहे। घरों से निकलकर लोगों ने रूपाणी को श्रृद्धांजलि दी। सोमवार शाम जब रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके घर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया था तब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने उन्हें श्रृद्धांजलि दी थी। इसके अलावा रूपाणी को 21 बंदूकों की सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) भी दिया गया था। शाह ने रूपाणी की पत्नी अंजलीबेन और बेटे ऋषभ से मुलाकात की थी। अहमदाबाद में आज सुबह ही रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपा गया था। इसके बाद शव को चार्टर्ड प्लेन से राजकोट लाया गया था। विजय रूपाणी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विजय रूपाणी का निधन: म्‍यांमार में जन्‍मे, इमरजेंसी के दौरान जेल गए; 2 बार गुजरात सीएम बने; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल 125 शवों की पहचान हुई, 83 सौंपे गए इधर, अहमदाबाद विमान हादसा हुए आज चौथा दिन है। इन चार दिनों में 250 शवों का DNA सैंपल लिया गया। अब तक 125 DNA मैच हो गए हैं, जिनमें से 83 शव उनके परिजनों को सौंपे गए हैं। 12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हुई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोग (229 यात्री (एक जीवित) और 10 केबिन क्रू, 2 पायलट), हॉस्टल बिल्डिंग और बाकी 34 लोगों को मिलाकर 275 की मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, कुल मौत का अंतिम आंकड़ा सभी DNA टेस्ट होने के बाद साफ होगा। ब्लैक बॉक्स का वॉयस रिकॉर्डर भी मिला रविवार को अधिकारियों ने पीएम मोदी के सचिव डॉ. मिश्रा को बताया है कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का पता लगा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स मिलने से जांचकर्ताओं के लिए दुर्घटना का कारण पता लगाना आसान हो जाएगा। यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें… प्लेन हादसे का फुटेज… प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *