विजय रैली में हुआ विवाद लिपिक पर ब्लेड से हमला

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम रेंगाकठेरा में सरपंच की विजय रैली के दौरान विवाद के बाद दो लोगों ने लिपिक पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ईरागुडा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कुलदीप सार्वा ने जानकारी दी है कि सोमवार को नवनिर्वाचित सरपंच रोमेश यादव की विजय रैली गांव में निकली थी। रात 9.05 बजे नरोत्तम साहू के घर के पास सोनू राम साहू, नारायण साहू के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान राम सेवक निषाद के घर के पास फत्तेलाल सेन को मारने के लिए लकड़ी का डंडा पकड़कर मिथलेश निषाद दौड़ा रहा था। फत्तेलाल सेन को बचाने के लिए गया तो मिथलेश निषाद एवं पिन्टू साहू ने विवाद किया। दोनों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद धारदार ब्लेड से कमर में वार किया। जिससे शर्ट फट गया। गुंडरदेही थाने में दो लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 118(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *