विजय हजारे ट्रॉफी के लिए शहर का कृष सिलेक्ट

जालंधर | विजय हजारे ट्राफी के लिए पंजाब टीम में जालंधर के कृष भगत का चयन किया गया है। विजय हजारे ट्राफी को जिसे रणजी वनडे ट्रॉफी के रूप में जाना जाता है। यह प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे के नाम पर है। भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने से पहले डोमेस्टिक सीजन में ऐसी चैंपियनशिप में खेलना अनिवार्य है। चयन होने पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने कृष को अपनी टोपी देकर सम्मानित किया। कृष ने दो विकेट झटके, जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट भी शामिल था। जिक्रयोग है कि कृष कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का भतीजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *