बीसीसीआई की ओर से आयोजित सीनियर मेंस विजय हजारे वनडे ट्रॉफी 2025 में छत्तीसगढ़ ने अपने छठे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को 6 रन से हरा दिया। यह मुकाबला 6 जनवरी 2026 को जयपुर में खेला गया। गीले आउटफील्ड के कारण मैच को 31 ओवर प्रति पारी तक सीमित कर दिया गया। महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम 29 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। छत्तीसगढ़ की ओर से आयुष पांडे ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं विकल्प तिवारी ने 22 रन और अजय मंडल ने 19 रन का योगदान दिया। महाराष्ट्र की गेंदबाजी में प्रदीप दाधे और विकी ओस्तवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र 160 रन पर सिमटा 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम 31 ओवर में 160 रन ही बना सकी। महाराष्ट्र की ओर से अर्शिन कुलकर्णी ने 67 रन की बेहतरीन पारी खेली। सिद्धेश वीर ने 23 रन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की गेंदबाजी में रवि किरण ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया, जबकि अजय मंडल ने 2 विकेट अपने नाम किए। गेंदबाजों ने दिलाई जीत अंतिम ओवरों में छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए महाराष्ट्र को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया और मुकाबला 6 रन से अपने नाम कर लिया।


