विजिटर बोर्ड की टीम ने जेल का जायजा लिया

बैकुंठपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार और उच्चतम न्यायालय ने सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया प्रकरण में 3 अक्टूबर 2024 को पारित आदेशों के अनुपालन में शुक्रवार को जिला जेल बैकुंठपुर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व विजिटर बोर्ड द्वारा तिमाही रूप से करने वाले अनिवार्य निरीक्षण के अंतर्गत किया। निरीक्षण दल में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, एएसपी पंकज पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा अग्रवाल, डीएलएसए सचिव अमृता मिश्रा शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *