विजिलेंस ने मंडी सुपरवाइजर 7 हजार रिश्वत लेते दबोचा

अमृतसर | पंजाब मंडी बोर्ड के सरकारी कर्मचारी मंडी सुपरवाइजर, परमजीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ओर से भगतांवाला अनाज मंडी में 7 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ काबू किया है। उसके साथ एक और अन्य कर्मचारी भी पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, परमजीत भगतांवाला मंडी के आढ़ती से धान के सीजन के लिए रुपए मांग रहा था, लेकिन आढ़ती ने रुपए देने के बजाय विजिलेंस ब्यूरो चंडीगढ़ में शिकायत कर दी और जैसे ही परमजीत मंडी के आढ़ती से रिश्वत लेने के लिए आया तो पहले से ही जाल बिछाकर बैठी फ्लाइंग स्क्वॉयड ने आरोपी को काबू कर लिया। एक अन्य कर्मचारी जो परमजीत के साथ आया था, उसके बारे में मंडी के कर्मचारियों का कहना है कि वह रिश्वत के मामले में परमजीत के साथ शामिल नहीं था, लेकिन उसको परमजीत के साथ आना भारी पड़ गया और उसके खिलाफ भी फ्लाइंग स्क्वॉयड ने केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *