डौंडी| ब्लॉक के ग्राम खलारी के कुम्हारपारा में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में हमेशा से ही विभिन्न प्रकार के खेल होते रहा है। जिसमें सभी वर्ग मेंब्लॉक के खिलाड़ी जिला से राज्य स्तर तक अपना परचम लहरा रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। हमेशा खिलाड़ियों के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुनित सेन, ब्लॉक के महामंत्री कैलाश राजपूत, जनपद सदस्य टीकम नेताम, मीडिया प्रभारी रविकांत देशमुख, उपसरपंच पुखराज निषाद, अमन दुग्गा उपस्थित रहे।


