विज्ञान अनुसंधान यात्रा के लिए दो छात्रा आकांक्षा साहू व मोनिशा साहू का चयन

सोनहत | कोरिया जिले की दो मेधावी छात्राओं आकांक्षा साहू (सेजेस सोनहत) व मोनिशा साहू (सेजेस महलपारा) का चयन विज्ञान अनुसंधान यात्रा के लिए हुआ है। यह शैक्षणिक यात्रा 15 से 18 सितंबर तक कोलकाता में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्राएं साइंस सिटी, बिरला प्लैनेटोरियम और अन्य अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण करेंगी। यह चयन वर्ष 2024 में एससीईआरटी रायपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। यात्रा पर रवाना होने से पूर्व दोनों छात्राओं ने अपने विद्यालय प्राचार्य रवि कांत मिश्रा और अभय शर्मा के साथ जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता से मुलाकात की। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेश जायसवाल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों और शिक्षकों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे जिले का नाम गौरवान्वित करेंगी। इस उपलब्धि से विद्यालय ही नहीं, पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है। छात्राओं ने भी इस अवसर के लिए आभार जताया और कहा कि वे इस यात्रा से नया ज्ञान अर्जित करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *