विज्ञान केंद्र में जैविक कीट नियंत्रण पर प्रशिक्षण दिया

सुकमा| कृषि विज्ञान केंद्र में 27 दिसंबर को राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो, बेंगलुरु के सहयोग से आदिवासी किसानों के लिए जैविक खेती एवं जैविक कीट नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेंगलुरु व रायपुर से आए कृषि वैज्ञानिकों ने धान, मक्का एवं सब्जी फसलों में जैविक कीट प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. ए. कंदन एवं डॉ. योगेश कुमार मेश्राम ने शत्रु व मित्र कीटों की पहचान तथा उनके नियंत्रण के उपाय बताए। किसानों के खेतों का भ्रमण कर व्यावहारिक समाधान भी दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *