रांची| वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ और खांसी की शिकायत के बाद देर शाम उन्हें ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक वे ओपीडी में छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. निशीथ कुमार के पास आए थे। वहां उनका सीटी स्कैन किया गया, जिसमें थोड़ा इंफेक्शन दिखा। इसके बाद उन्हें 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जरूरी जांच के लिए कुछ सैंपल लिए गए हैं। वे मधुमेह से भी पीड़ित हैं। फिलहाल उन्हें पल्मोनोलॉजी विभाग में रखा गया है।


