वित्त मंत्री से मिले कनौजिया कुर्मी एकता मंच के पदाधिकारी

जांजगीर-चांपा में कनौजिया कुर्मी एकता मंच के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य मुलाकात कर स्मरण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संतोष कुमार कश्यप (प्रदेशाध्यक्ष), घासीराम कश्यप (कार्यकारी अध्यक्ष), बुधराम कश्यप (महासचिव), लव वर्मा (उपाध्यक्ष) और डालेश्वर कश्यप (संरक्षक) शामिल थे। मंच पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती सम्मान और जांजगीर-चांपा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मंच से घोषित 18 लाख रुपए की राशि को स्वीकृत कराने की मांग की। उनका कहना था कि घोषणा के अनुरूप राशि जारी कर विकास कार्यों को जल्द शुरू कराया जाए। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीर है और जनहित से जुड़े मामलों में देरी नहीं होने दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *