दामापुर| ग्राम बसनी स्थित हाई स्कूल में बुधवार को व्याख्याता सुधाराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्राचार्य ने कहा कि विदाई का समय हमेशा भावुक कर देने वाला होता है। फिर भी इसे निभाना पड़ता है। उन्होंने सुधाराम साहू के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सेवानिवृत्त शिक्षक सुधाराम साहू ने कहा कि इस विद्यालय में जीवन का बहुमूल्य समय बिताया। नौकरी के दौरान सभी का स्नेह मिला। इस विद्यालय की कमी हमेशा खलेगी। समारोह में उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्याख्याता अजय चंदाकर, संतोष चंदवशी, बालमुकुंद चंदवशी, जनपद उपाध्यक्ष किशोर तिवारी, चंद्राकर, सरपंच कृष्णा चंद्राकर, महेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, जयराम साहू, देवेंद्र चंद्रवंशी समेत सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


