महासमुंद नगर के वृंदावन विद्यालय में सोमवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मिस फेयरवेल इंदु साहू और मिस्टर फेयरवेल समीर साहू बने। इस अवसर पर एमआर विश्वनाथन ने महत्वपूर्ण जीवन की सीख देते हुए कहा कि जीवन में पांच चीजों का होना बहुत आवश्यक हैं। अपने लक्ष्य के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए। लक्ष्य प्राप्त तक भरपूर मेहनत करे। आपके मेहनत को देख सफलता आपकी कदम चुमेगी। विद्यालय की संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने बच्चों को समय का सदुपयोग करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की उपप्राचार्य इंदु मिश्रा ने जीवन मे आने वाली कठिनाइयों में डट कर मुकाबला करते हुए जीवन में अविरल आगे बढ़ते रहनें की सीख दी। कार्यक्रम के अंतिम में मिस फेयरवेल इंदु साहू और मिस्टर फेयरवेल समीर साहू रहें। इस मौके पर अमृता चंद्राकर, उर्मिला अग्निहोत्री, रेखा साहू, जागृती साहू, संध्या सोना, दामिनी वैष्णव, सुषमा साहू, चंदना सोनी, नीरू, सुमन साहू, यंशवत घृतलहरे, प्रवीण साहू, रिंकी कुुर्रे, वर्षा चंद्राकर सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।


