विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन:मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

विदिशा जिले की इशिका मीणा ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारतीय शूटिंग बॉल टीम में हुआ है। इशिका दूसरे शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारत की ओर से खेलेंगी। खास बात यह है कि वे मध्य प्रदेश से चयनित होने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। यह वर्ल्ड कप प्रतियोगिता 1 से 3 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में 18 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम में इशिका मीणा मुख्य अटैकर की भूमिका निभाएंगी। एमएलबी से पढ़ी हैं इशिका
इशिका विदिशा के महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने बीपीईएस में स्नातक किया है और वर्तमान में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। इशिका अब तक सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की 6 राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि में शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं कोच जितेंद्र सिंह बघेल का मार्गदर्शन अहम रहा है। इशिका के चयन पर उनके स्कूल, खेल जगत और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वी टीच स्कूल प्रबंधन, खेल प्रेमी पंकज भार्गव, रविकांत नामदेव सहित क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और देश के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *