विदिशा गर्ल्स कॉलेज के वार्षिक उत्सव का समापन:विधायक ने छात्राओं को किया पुरस्कृत, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर दिया जोर

विदिशा के गर्ल्स नोडल कॉलेज में एक सप्ताह से चल रहे वार्षिक उत्सव का बुधवार को समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुकेश टंडन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा और जन भागीदारी अध्यक्ष सुमन सोनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विधायक मुकेश टंडन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विदिशा की बेटियों ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपना नाम रोशन किया है और कई उच्च पदों पर कार्यरत हैं। कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
विधायक ने छात्राओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग की सलाह देते हुए इसके दुष्परिणामों से भी अवगत कराया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। ‘बेटियों से ईमानदारी की उम्मीद की जाती है’
कार्यक्रम में प्राचार्य अनीता पांडे, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। विधायक ने छात्राओं से कॉलेज की शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि समाज में बेटियों से ईमानदारी की उम्मीद की जाती है। जन भागीदारी अध्यक्ष सुमन सोनी ने कॉलेज के विकास के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाने के लिए सहयोग की मांग की। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और उनके खान-पान के लिए कैंटीन की व्यवस्था की जानी है उसकी राशि सैंक्शन होने वाली है। वहीं हॉस्टल के लिए विधायक निधि से पलंग और अलमारी दी जाने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *