विदिशा पुलिस का ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान:पुलिस लाइन से हुई मैराथन; युवक-युवतियाें और बच्चों ने हिस्सा, महिला सुरक्षा का संदेश दिया

विदिशा पुलिस ने रविवार को ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान के तहत एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसका उद्देश्य जिले में महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना था। पुलिस लाइन परिसर से शुरू हुई इस दौड़ में बड़ी संख्या में नवयुवक, युवतियां और बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर व पंपलेट बांटे गए, साथ ही पुरुषों को महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान देने की शपथ दिलाई गई। हर महिला को बराबर का दर्जा और अवसर दिलाना मकसद एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि इस अभियान का मकसद समाज में हर महिला को बराबर का दर्जा और अवसर दिलाना है। उन्होंने जोर दिया कि महिला सम्मान केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए। काशवानी ने यह भी बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आने वाले समय में कठपुतली नाटक, प्रतियोगिताओं और अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए भी यह संदेश दिया जाएगा। दौड़ में 100 से अधिक बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रहे उपस्थित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, रक्षित निरीक्षक भूर सिंह चौहान, सूबेदार मेघा शर्मा सहित पुलिस लाइन का स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *