विदिशा में आज बिजली कटौती:दो घंटे बंद रहेगी सप्लाई; यह इलाके होंगे प्रभावित

विदिशा में आज बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य करेगी। इसके चलते शहर के कई इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि अरिहंत विहार फेज-1 के 11 केवी के फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाएगा, जिससे सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। यह क्षेत्र होंगे प्रभावित अरिहंत विहार फेस-1, खरीफाटक रोड, माधवगंज, लुहांगी मोहल्ला, काछीकुआ, काछी मोहल्ला, गल्ला मंडी, रीठाफाटक, बरईपुरा, मोहनगिरी, दलकपुरा क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *