विदिशा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी:कलेक्टर ने किया शहर का निरीक्षण; सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

विदिशा में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जिले में तापमान 4 डिग्री से कम पहुंच गया था। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने अपने प्रशासनिक अमले के साथ शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने नीमताल चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रैन बसेरा, जिला चिकित्सालय सहित अन्य इलाकों का निरीक्षण कर ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नीमताल चौराहे पर फुटपाथ पर रह रहे परिवारों को देखकर बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में शिफ्ट करने की निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को देखा, साथ ही में हॉस्पिटल के भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर अस्पताल स्थित रैन बसेरा पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ बाहर ठहरे लोगों से चर्चा की। वहां व्यवस्था में कमी दिखने पर कलेक्टर ने सुधार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि तेज सर्दी को ध्यान में रख कर शहर की व्यवस्थाओं का हाल जाना है। जिला अस्पताल में दूर दराज से लोग आते हैं, उनके परिजनों को समस्या होती है। आज व्यवस्थाएं देखी गई है। अस्पताल के सामने वाले ब्लॉक में रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है, कुछ लोग वहां पर लाभ भी ले रहे है। वहां कुछ व्यवस्था सुधरने की आवश्यकता है, उसके दिशा निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *