विदिशा में कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन:अंबेडकर पर की गई टिप्पणी का विरोध; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विदिशा में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अहमदपुर चौराहे पहुंचे। जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके रैली निकाली। रैली माधवगंज चौराहे पहुंची, यहां एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा सभा के बाद कांग्रेसी पदाधिकारीयों ने एडीएम को एक ज्ञापन सौंप कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की। पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा ने कहा कि जो देश की आजादी की लड़ाई में शामिल नहीं थे। देश के संविधान में जिनका भरोसा नहीं है। जो सर्व धर्म सदभाव का आदर नहीं कर सकते। वह संविधान को तोड़ने की बात करते हैं। संविधान को बदलने की बात करते है। नेहरू जी, गांधी जी की बुराई करते करते अब संविधान और अंबेडकर पर आक्रमण करने लगे। पूर्व सांसद- देश गोडसे या सावरकर की विचारधारा पर नहीं चलेगा उन्होंने आगे कहा कि यह देश भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते, महात्मा गांधी के विचारधारा से और जनता जनार्दन की आवाज पर चलेगा। गोडसे या सावरकर की विचारधारा पर नहीं चलेगा। देश की संसद में संविधान की धज्जियां होना, संविधान निर्माता का अपमान करें यह भारत की जनता सहन नहीं करेगी। पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा ने कहा कि हमारी मांग है कि वह माफी मांगे या फिर इस्तीफा दे। आगर यह दोनों नहीं करते हैं, तो राष्ट्रपति जी को उनको बर्खास्त कर देना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *