विदिशा में नपा की वसूली 18 लाख घटी:SIR सर्वे में लगे 46 कर्मचारी, 50 लाख से घटकर 32 लाख रह गई आय

विदिशा नगरपालिका की वसूली में इस माह भारी गिरावट दर्ज की गई है। एसआईआर (वोटर लिस्ट) सर्वे में नपा के 46 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण यह स्थिति बनी है। पिछले महीने जहां 50 लाख की वसूली हुई थी, वह इस महीने घटकर मात्र 32 लाख रह गई है। वसूली घटने से कर्मचारियों के वेतन वितरण पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। नगरपालिका पहले से ही कमजोर वित्तीय स्थिति से जूझ रही है। पिछले कुछ महीनों में अधिकारियों के दबाव के चलते बकाया वसूली में सुधार देखा गया था और पिछले माह लगभग 50 लाख रुपये की वसूली हुई थी। हालांकि, इस माह एसआईआर सर्वे के कारण यह आंकड़ा घटकर मात्र 32 लाख रुपए रह गया है। 46 कर्मचारियों की ड्यूटी से काम प्रभावित
एसआईआर सर्वे के कारण न केवल वसूली कार्य प्रभावित हुआ है, बल्कि नगरपालिका के अन्य नियमित विभागीय कामकाज भी धीमा पड़ गया है। वसूली अमले के 46 कर्मचारियों की ड्यूटी सर्वे में लगने से समग्र कार्यप्रणाली पर असर पड़ा है। सीएमओ बोले- वेतन में दिक्कत नहीं आएगी
वसूली में कमी के कारण कर्मचारियों में वेतन मिलने में देरी को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि “वसूली कम हुई है, लेकिन नगरपालिका की सामान्य मदों से वेतन बांट दिया जाएगा। वेतन वितरण में कोई दिक्कत नहीं आएगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *