विदिशा में नर्सरी से 5वीं तक की छुट्टी बढ़ी:शीतलहर के कारण 8 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे, अन्य कक्षाओं को राहत नहीं

विदिशा जिले में लगातार जारी शीतलहर और तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने मंगलवार को भी स्कूली बच्चों को राहत दी है। उन्होंने नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश अवधि बढ़ा दी है। अब इन कक्षाओं के लिए स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश विदिशा जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा। इससे पहले इन कक्षाओं के लिए सीमित अवधि का अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब विस्तारित किया गया है। कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एसपी जाटव ने बताया कि यह अवकाश केवल नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए है। वहीं, परीक्षाएं, मूल्यांकन कार्य और अन्य प्रशासनिक गतिविधियां पूर्ववत संचालित होती रहेंगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि शीतलहर के दुष्प्रभावों से छोटे बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके। प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि, इस आदेश से कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को कोई राहत नहीं मिली है। इन कक्षाओं के बच्चों को अभी भी कड़ाके की ठंड में स्कूल जाना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार पड़ रही ठंड के कारण अभिभावकों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से बड़े बच्चों के लिए भी अवकाश घोषित करने की मांग की थी। छोटे बच्चों को राहत मिलने के बावजूद, कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ठंड से जूझना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *