विदिशा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-:एमपी में कर्ज, क्राइम, करप्शन और कमीशन की सरकार, भाजपा नेताओं के पीछे ईडी लगी है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार को भोपाल से बीना जाते समय विदिशा में रूके। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं, प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्ज, क्राइम, करप्शन और कमीशन की सरकार है। जिसे खत्म करने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक साथ आना होगा। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों की गाड़ी कमाई को लूट रही है और जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग जब तक 50 प्रतिशत कमीशन नहीं लेते हैं, इनको रात को नींद नहीं आती है। भाजपा नेताओं के पीछे लगी ईडी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर भाजपा नेता के पीछे ईडी लगी हुई है। अलग-अलग एजेंसी भाजपा के जुड़े हुए लोगों के यहां छापे मार रही है। रविवार को सागर में भी पूर्व विधायक के घर पर छापे मारे जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *