विदिशा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर थाने के बाहर सड़क पर बैठ गई। महिला के सड़क पर बैठते ही ट्रैफिक रुक गया और इलाके में लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सड़क से हटाया। पड़ोसी पर सोने का लॉकेट चुराने का आरोप महिला की पहचान करैयाखेड़ा रोड निवासी लक्ष्मीबाई लोधी के रूप में हुई है। वह अपनी पड़ोसी पानबाई के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची थी। महिला का आरोप था कि उसकी पड़ोसी ने उसके गले में बंधे लाल धागे से सोने की एक गुरिया (लॉकेट) चुरा ली है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सड़क पर बैठ गई सिविल लाइन थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही महिला बच्चा लेकर थाने के बाहर सड़क पर बैठ गई। इससे मार्ग पर जाम लग गया और आवाजाही बाधित हो गई। समझाइश के बाद शांत हुआ मामला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाइश दी और किसी तरह सड़क से हटाया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई गई। समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया।


