विदिशा में बेतवा नदी में गिरे दो बच्चे:होमगार्ड और ग्रामीणों ने साइकिल सहित सुरक्षित बाहर निकाला

विदिशा में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। बेतवा नदी के छोटे पुल से गुजरते समय बेस नगर क्षेत्र के दो बच्चे देव मालवीय और राज चिढ़ार साइकिल सहित नदी में गिर गए। पुल पर तैनात होमगार्ड जवानों और स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी साइकिल भी पानी से बाहर निकाल ली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे झांकियां देखकर लौट रहे थे। पुल पर बने एक गड्ढे के कारण उनकी साइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे नदी में जा गिरे। हादसे के बाद बच्चे घबराए हुए थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। होमगार्ड निरीक्षक ने बताया कि ये दोनों बच्चे पहले भी जानकी कुंड के पास आए थे। खतरे की आशंका को देखते हुए उन्हें वहां से वापस भेज दिया गया था। लौटते समय ही यह दुर्घटना हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *