विदिशा में मकान में आग से 5 लाख का नुकसान:मालिक दंपती इलाज के लिए भोपाल गए थे

विदिशा के तलैया मोहल्ले में मंगलवार को एक घर में अचानक आग लग गई। मकान मालिक मुकेश किरार के घर में लगी इस आग से करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के समय मुकेश और उनकी पत्नी भोपाल एम्स में इलाज करा रहे थे। दोनों की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें आग लगने की सूचना दी। आग लगने से बाइक, पलंग, वॉशिंग मशीन समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही घर का सारा सामान जल चुका था। मुकेश की पत्नी ने बताया कि सामान वाले कमरे से आग की शुरुआत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक मुकेश टंडन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अब तक घटना की वजह पता नहीं चल पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *