विदिशा में यातायात पुलिस ने उल्लंघनकर्ताओं पर की कार्रवाई:तीन सवारी, बिना हेलमेट पर विशेष ध्यान; अभियान 10 दिसंबर तक

विदिशा में मंगलवार रात यातायात पुलिस ने स्वामी विवेकानंद चौराहे पर विशेष जांच अभियान चलाया। इसमें दोपहिया चालकों के चालान काटे गए। तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट, बिना बीमा, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने और तेज रफ्तार जैसे नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई वाहन चालकों के चालान बनाए गए और कई को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई। कुछ लोगों ने चालान से बचने के लिए बहाने बनाए, लेकिन पुलिस ने किसी भी बहाने पर ध्यान न देते हुए सख्ती से कार्रवाई की। यह अभियान 10 दिसंबर तक जारी रहेगा। 20 चालकों पर जुर्माना यातायात प्रभारी आशीष राय ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी रोहित काशवानी के निर्देश पर की जा रही है। स्वामी विवेकानंद चौराहे पर 20 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। अभिभावकों से अपील—नाबालिगों को वाहन न दें यातायात प्रभारी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। नाबालिग का वाहन चलाना कानूनन अपराध है और दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को यातायात नियमों के प्रति सचेत रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *