विदिशा में युवक ने जहर खाया, मौत:मारपीट और धमकी से परेशान होकर उठाया कदम

विदिशा में मारपीट और जान से मारने की धमकी से मानसिक रूप से परेशान एक 19 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना विदिशा के जतरपुरा क्षेत्र की है। मृतक की पहचान प्रेम सिंह किरार (19) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बमोरी क्षेत्र के रावण गांव का रहने वाला था और वर्तमान में विदिशा के जतरपुरा इलाके में रहकर पेढ़ी चौराहे पर एक दूध की दुकान में काम करता था। प्रेम अपने परिजनों के साथ जतरपुरा में रहता था। विवाद के बाद हुई मारपीट और जहर खाया परिचितों के अनुसार, प्रेम की चाची ने रवि कुशवाह नामक एक व्यक्ति को अपना भाई बना रखा था, उससे प्रेम का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार को प्रेम अपने चाचा के बेटे के साथ मामा के यहां गया था, ताकि उस युवक के साथ गलतफहमी दूर की जा सके। हालांकि, वहां विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद दुकानदार मौके पर पहुंचा और प्रेम को वापस दुकान पर ले आया। बताया गया कि इस घटना से प्रेम बुरी तरह घबरा गया था। इसके बाद वह दुकान से कुछ समय के लिए बाहर गया और मौका देखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। वापस दुकान पर आकर वह बैठ गया, लेकिन थोड़ी देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मारपीट और धमकी के बाद से प्रेम मानसिक रूप से बेहद परेशान था और इसी तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *