विदिशा में रविवार को तीन घंटे बीज कटौती रहेगी। बिजली वितरण कंपनी की ओर से शहर के बाल विहार फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत डीटीआर चार्जिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जोन-1 के अंतर्गत आने वाले प्रमुख इलाकों में बाल विहार, स्वर्णकार कॉलोनी, किरी मोहल्ला, माधवगंज, हॉस्पिटल रोड, लुहोंगी मोहल्ला, निकासा और तलैया मोहल्ला के निवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है। बिजली उपकरणों के रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य से फीडर की क्षमता में सुधार होगा, जिससे आने वाले समय में बिजली आपूर्ति और बेहतर हो


