विदिशा में सड़क हादसे रोकने की मुहिम:एसपी के साथ जैन महिला मंडल ने 400 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगाए रेडियम रीफ्लैक्टर

विदिशा जिले में वाहन हादसों को रोकने के लिए संस्था भारत भारती संस्कार जैन महिला मंडल मुहिम चलाकर ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों पर रेडियम रीफ्लैक्टर लगा रही हैं। बुधवार को एसपी रोहित कासवानी के साथा संस्था सदस्यों ने ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों पर रेडियम रीफ्लैक्टर लगाए। दरअसल, ट्रैक्टर-ट्राली के खराब या ट्राली पंचर होने पर चालक उसे सड़क पर खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण दूसरे वाहन चालक को अंधेरे में ट्रैक्टर ट्राली दिखाई नहीं देती और हादसे हो जाते हैं। इस मुहिम के तहत भारत भारती संस्कार जैन महिला मंडल और पुलिस अधीक्षक रोहित कासवानी ने ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए। यह रेडियम रीफ्लैक्टर वाहन की लाइट पड़ते ही दूर से दिखाई देगा, जिससे हादसों को कम किया जा सकता है। भारत भारती संस्कार जैन महिला मंडल की अध्यक्ष नीता सर्राफ ने बताया कि पिछले कई सालों से मंडल ट्रैक्टर ट्रालियाें पर रेडियम रीफ्लैक्टर लगाने का काम कर रहा हैं। बुधवार को भी गल्ला मंडी में रीफ्लैक्टर लगाकर ट्रैक्टर-चालकों को जागरूक भी किया गया। एसपी रोहित कसवानी ने बताया- इस मुहिम के तहत 400 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेडियम रीफ्लैक्टर लगाए गए हैं, जो कि महिला मंडल की अनुकरणीय पहल है। इससे जिले में सड़क हादसों में कमी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *