विदिशा में शनिवार को सीजन में पहली बार आसमान में कोहरा छाया रहा। इस दौरान सुबह 8 बजे के बाद सागर रोड पर अचानक धुंध देखने को मिली। इससे पूरे इलाके में विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर तक रह गई। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक गाड़ियों की हेड लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से सफर करते दिखे। वहीं, आज सुबह ( शनिवार) अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा के रुख में बदलाव के चलते तापमान बढ़ा
मौसम विभाग के मुताबिक हवा का रुख बदलने से तापमान बढ़ रहा है। पहले उत्तर से उत्तर-पूर्व दिशा में चल रही हवा पूर्व से उत्तर- पूर्व की तरफ चल रही है। इससे सर्दी से राहत मिली है। अभी एक सप्ताह मौसम की ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।


