विदेशी महिला को जेठ-जेठानी ने किया प्रताड़ित:पति की मौत के बाद संपत्ति हड़पने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

अजमेर जिले के पुष्कर में विदेशी महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। विदेशी महिला ने पति की मौत के बाद जेठ-जेठानी पर संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसे और उसकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत अजमेर एसपी को दी है। एसपी को शिकायत देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। विदेशी महिला स्टेफनी पाराशर ने बताया कि वह मूल रूप से न्यूजीलैंड की निवासी है। 22 साल पहले उसने पुष्कर के दीनदयाल पाराशर से शादी की थी। दीनदयाल की दो साल पहले मौत हो गई। स्टेफनी ने बताया कि उसकी बेटी रिया न्यूजीलैंड से 16 नवंबर को अजमेर आई थी। वह बेटी रिया बात कर रही थी। तभी जेठानी सुमन और जेठ ओमप्रकाश पाराशर आए और रिया से अभद्रता की। साथ ही मेरी संपत्ति पर अपना अधिकार बताया और घर से निकल जाने के लिए धमकाते हुए धक्का मुक्की भी की। स्टेफनी ने बताया कि इस संबंध में पहले भी एसपी ऑफिस और न्यूजीलैंड एम्बेसी में भी शिकायत दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *