विदेश घूमने गया बिजनेसमैन, 52 लाख चुराकर भागा नौकर:नक्सलवादी एरिया में जाकर था छिपा, 1500 KM पीछा कर पहुंची पुलिस ने पकड़ा

जयपुर के एक बिजनेसमैन के घर से 52 लाख रुपए उनका घरेलू नौकर चोरी कर ले गया। न्यू ईयर मनाने के लिए परिवार सहित बिजनेसमैन विदेश घूमने गए थे। चोरी कर भागा आरोपी नौकर नक्सलवादी एरिया में स्थित अपने गांव में जाकर छिप गया। बजाज नगर थाना पुलिस ने 1500 KM पीछा कर आरोपी नौकर को पकड़ लिया। जिसके कब्जे से चोरी किए 52.50 लाख रुपए बरामद किए गए है। पुलिस ने रविवार दोपहर आरोपी नौकर को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। एसीपी (मालवीय नगर) विनोद शर्मा ने बताया- चोरी के मामले में आरोपी मंटू उर्फ रामू उर्फ मनोज ठाकुर (40) निवासी बेलहर बांका बिहार को अरेस्ट किया है। वह पिछले 20 सालों से देव नगर बजाज नगर निवासी एक्सपोर्ट बिजनेसमैन के घर नौकर की जॉब कर रहा था। काफी सालों से घरेलू नौकर होने के कारण पूरे परिवार को उसके ऊपर पूरा विश्वास था। उसके भरोसे घर छोड़कर जाने के साथ उसकी हर कमरे में एंट्री भी थी। इसका फायदा उठाकर वह परिवार के बाहर जाने पर अलमारियों खोलकर उसमें रखे थोड़े-थोड़े रुपए चुराकर अपने गांव भेजने लग गया था। मालिक को मालूम नहीं चलने पर उसके हौसले बढ़ गए। परिवार की गैरमौजूदगी में चोरी
पीड़ित बिजनेसमैन की ओर से 12 जनवरी को बजाज नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह परिवार सहित 1 जनवरी को घूमने के लिए विदेश गए थे। 7-8 दिन विदेश घूमने के बाद वापस लौटने पर घर की अलमारियों में रखे 22 लाख रुपए गायब मिले। परिवार की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर चोर 22 लाख रुपए कैश चोरी कर ले गए। नौकर भागा था चोरी कर
SHO (बजाज नगर) पूनम चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि चोरी के दौरान उनके घर के CCTV फुटेज बंद थे। कॉलोनी में लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर एक व्यक्ति रात के समय दीवार कूदकर अंदर आते दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान घरेलू नौकर मंटू उर्फ रामू के रूप में हुई। नक्सलवादी एरिया में मिली लोकेशन
पुलिस टीम ने बिजनेसमैन के घर चोरी कर भागे घरेलू नौकर की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा शुरू किया। करीब 1500 KM पीछा करते हुए पुलिस उसके गांव बांका बिहार जा पहुंची। नक्सलवादी एरिया में उसका गांव होने के चलते वह खुद को सुरक्षित मान रहा था। पुलिस ने नक्सलवादी एरिया स्थित उसके घर पर दबिश देकर धर-दबोचा। रिकवरी तुरंत करनी थी जरूरी
SHO (बजाज नगर) पूनम चौधरी ने बताया- नक्सलवादी एरिया होने के कारण पुलिस की कार्रवाई करना आसान नहीं था। बिजनेसमैन के घर चोरी के मामले में पूछताछ करने पर आरोपी नौकर मंटू ने कबूल किया। रिकवरी के लिए दोबारा कार्रवाई पुलिस के लिए मुश्किल थी। इसलिए तुरंत पूछताछ कर चोरी का कैश बरामदगी के प्रयास किए गए। पूछताछ करने पर आरोपी नौकर मंटू ने बिजनेसमैन के घर से 22 लाख रुपए नहीं बल्कि 52.50 लाख रुपए चोरी कर लाना बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर में छिपा रखा चोरी का कैश बरामद किया। हथियारबंद टीम की मदद लाए वापस
चोरी के आरोपी और बड़ी मात्रा में मिले कैश को सुरक्षित वापस लाने के लिए पुलिस की हथियारबंद एक ओर टीम तुरंत भेजी गई। बिहार की लोकल पुलिस की मदद से दोनों टीमें आरोपी मंटू को चोरी के 52.50 लाख रुपए की बरामदगी के साथ ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जयपुर आई। पुलिस प्रारम्भिक पूछताछ में मालिक की गैरमौजूदगी में कई बार अलमारी से 1-2 लाख रुपए चोरी कर अपने गांव भेजने की बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *