विदेश भेजने का झांसा देकर 1 लाख ठगे

भास्कर न्यूज | लुधियाना विदेश भेजने का झांसा देकर 1 लाख रुपए की ठगी के आरोप में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने सुंदर नगर, कोट खालसा, अमृतसर के रहने वाले ट्रैवल एजेंट अमनदीप सिंह को नामजद किया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने यह मामला आनंदपुरी, नूर वाला रोड निवासी जतिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। जतिंदर का कहना है कि आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया और उससे 1 लाख रुपए ले लिए। लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके रुपए वापस किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *