भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना झंडेर की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 3.90 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में दंपति सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दंपति हरपाल सिंह और उसकी पत्नी करमजीत कौर निवासी पठाननंगल और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गुरविंदर सिंह निवासी चेतनपुरा ने बताया कि आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पैसों की ठगी मारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।


