भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी के आरोप में एक एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बिक्रमजीत सिंह निवासी गार्डन कॉलोनी मेन रोड पटी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गुरमेज सिंह निवासी गांव चाचोवाली ने बताया कि उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी एजेंट ने 22 लाख रुपए लिए है। जो उसने उसके बेटे को बाहर नहीं भेजा और न ही पैसे वापस किए हैं।


