विदेश भेजने के नाम पर 8.12 लाख की ठगी:यूके वीजा का झांसा देकर दो आरोपियों पर केस दर्ज

हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना पुलिस ने यूके भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपए से अधिक की ठगी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई नाईवाला निवासी लवप्रीत सिंह की शिकायत पर की गई है। परिवादी लवप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर 2024 को जालंधर निवासी पुनीता मल्ली और संगरिया के संतपुरा निवासी कमलदीप सिंह उनके गांव आए थे। इन आरोपियों ने संतपुरा में ‘फतेह कंसल्टेंट’ के नाम से एक कार्यालय खोल रखा था। आरोपियों ने खुद को यूके एम्बेसी का एजेंट बताते हुए लवप्रीत को 24 लाख रुपए में यूके का वीजा दिलवाने का झांसा दिया। उसी दिन उन्होंने लवप्रीत से 1.50 लाख रुपए नकद ले लिए। इसके बाद 19 दिसंबर 2024 को एचडीएफसी बैंक के खाते में 3.15 लाख रुपए जमा करवाए गए। बाद में 1 लाख रुपए नकद लिए गए और शेष राशि फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग तारीखों में ली गई। लवप्रीत के अनुसार, कुल 8 लाख 12 हजार 500 रुपए लेने के बावजूद तीन महीने में भी वीजा नहीं लगा। जांच करने पर ‘फतेह कंसल्टेंट’ का कार्यालय भी बंद मिला। काफी समय तक टालमटोल के बाद, 29 सितंबर 2025 को जब लवप्रीत ने कंपनी की मुखिया पुनीता मल्ली से पैसे वापसी की मांग की, तो उसने कथित तौर पर ठगी की बात कबूल कर ली और फोन उठाना बंद कर दिया। टिब्बी पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई देवी लाल कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *