विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट सम्मेलन में जालंधर को मिले दो पुरस्कार

भास्कर न्यूज | जालंधर विदेश मंत्रालय ने 23 से 25 जून तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया। इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पासपोर्ट सेवा परियोजना संस्करण 2.0 और ई-पासपोर्ट परियोजना की सराहना की। उन्होंने वर्ष 2014 में 91 लाख से बढ़कर वर्ष 2024 में 1.46 करोड़ पासपोर्ट जारी किए जाने की उपलब्धि को रेखांकित किया। उन्होंने एम-पुलिस ऐप, डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र और जीपीएसपी जैसी नवाचार पहलों को सेवा की गति और पहुंच बढ़ाने वाला बताया। इस दौरान श्रेष्ठ सेवा प्रदाताओं को सम्मानित भी किया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जालंधर को दो पुरस्कार मिले। जालंधर के लिए श्रेष्ठ पासपोर्ट ग्रांटिंग अधिकारी नीरज और श्रेष्ठ पीओपीएसके फगवाड़ा ने पुरस्कार जीता। इस मौके पर पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने सम्मेलन में आरपीओ जालंधर का प्रतिनिधित्व किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *